- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रामलीला समिति प्रबंधन के सदस्यों की...
Panna News: रामलीला समिति प्रबंधन के सदस्यों की हुई बैठक

By - Bhaskar Hindi |19 Sept 2025 2:18 PM IST
- शाहनगर के ग्राम बिसानी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर रामलीला आयोजन
- रामलीला समिति प्रबंधन के सदस्यों की हुई बैठक
Panna News: शाहनगर के ग्राम बिसानी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर रामलीला आयोजन किया जायेगा। आयोजन के संबंध में रामलीला प्रबंधन समिति की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और की जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत कर निर्णय लिया गया। नीरज तिवारी ने बताया कि रामलीला उत्सव गरिमा तथा भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हो इस संबंध में बैठक आयोजित हुई है। बैठक में अमरनाथ तिवारी, सुशील तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, देवी प्रसाद शर्मा, मुकेश तिवारी, बंधु बडगैयां, सी.एल अवधिया, महेन्द्र सेठिया, रावेन्द्र तिवारी, अम्मु महराज, त्रिभुवन कुमारी, अश्वनी तिवारी, देवास तिवारी, स्वास्तिक तिवारी, अनमोल और आदर्श कमेटी के सदस्य शामिल रहे।
Created On :   19 Sept 2025 2:18 PM IST
Next Story