- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, नोडल...
Panna News: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, नोडल अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

Panna News: पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 2 से 9 अक्टूबर २०२५ तक दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पशुपालकों को नस्ल सुधार एवं पशु स्वास्थ्य व पोषण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी एवं मैत्री पशुपालक और किसानों से घर-घर जाकर संपर्क कर विभागीय योजनाओं जैसे कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार, सेक्सड सॉर्टेड सीमन तकनीक, एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक, पशु पोषण, बीमारियों से पशुओं का बचाव और टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक कर रहे हैं। म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कट विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. सत्यनिधि शुक्ला द्वारा गत दिवस जिले में क्रियान्वित अभियान का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम नरगी में पशुपालक अजयकांत मिश्रा पगरा में रामकेश पाण्डेय एवं मोहन निवास में विश्वास विमल साहू के घर पहुंचकर संपर्क किया गया तथा अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पशुपालन से लाभ अर्जन के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान विभाग के उप संचालक डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता सहित पारी प्रबंधक आर.के. मिश्रा, एव्हीएफओ डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. नरेन्द्र सिंह बुन्देला, रवि लखेरा एवं राजा भईया प्रजापति भी उपस्थित रहे।
Created On :   9 Oct 2025 2:50 PM IST