- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी...
Panna News: संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिलवाई गई शपथ

Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवंबर 2025 को दोपहर ०2 बजे अंबेडकर चौक पन्ना में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने की। उन्होंने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संविधान शपथ का वाचन किया और उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संविधान दिवस के महत्व और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में संविधान की भूमिका पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वतंत्र अवस्थी द्वारा किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से एसआईआर पन्ना विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, पुरुषोत्तम जडिया, मार्तंड देव बुंदेला, दीपक तिवारी, राज बहादुर पटेल, रेहान मोहम्मद, कदींर खान, जितेंद्र जाटव, सौरभ पटेरिया, भभूत सिंह राजपूत, अरविंद सिंह, डॉ. प्रमोद, जगतपाल सिंह, अक्षय तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, आस्था तिवारी, शिव प्रकाश दीक्षित, जमाल खान, रहीमा खातून, माधुरी कोरी, राहत अली, अवधेश यादव, अजय पाल लोधी, राजा बाबू पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, बाटी यादव, पन्नालाल साहू, केसरी अहिरवार, रविंद्र मिश्रा, वासुदेव बुंदेला, जगदीश यादव, आशीष बागरी, सरदार सिंह यादव, रियासत खान, वेदांत मिश्रा, अशोक अहिरवार, जितेंद्र लोधी, राजेश द्विवेदी, महबूद बेग, रामराज यादव, धर्मेंद्र वर्मा, देवीदीन कोरी, रामखेलावन यादव, कालू यादव, सियाशरण विश्वकर्मा, चंद्रभान सरपंच, चंद्रभान लोधी, जावेद खान, रतन सिंह एवं अनुज श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   27 Nov 2025 1:37 PM IST














