Panna News: अपाक्स व अजाक्स पदाधिकारियों ने संविधान दिवस पर बाबा साहब को अर्पित की श्रृंद्धाजलि

अपाक्स व अजाक्स पदाधिकारियों ने संविधान दिवस पर बाबा साहब को अर्पित की श्रृंद्धाजलि
संविधान दिवस के अवसर पर अपाक्स मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव व अजाक्स पन्ना जिलाध्यक्ष रामप्रताप प्रजापति के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने शहर के अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Panna News: संविधान दिवस के अवसर पर अपाक्स मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव व अजाक्स पन्ना जिलाध्यक्ष रामप्रताप प्रजापति के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने शहर के अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया और संविधान की रक्षा तथा उसके मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया। श्री यादव ने कहा बाबा साहब ने जो संविधान हमें सौंपा है वह केवल कानून की किताब नहीं बल्कि करोड़ों शोषित-वंचितों के स्वाभिमान का घोषणा पत्र है।

अजाक्स जिलाध्यक्ष राम प्रताप प्रजापति ने कहा यह माल्यार्पण केवल फूल चढ़ाना नहीं है बल्कि बाबा साहब द्वारा प्रज्वलित सामाजिक क्रांति की ज्योति को और तेज करने का संदेश है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नारे लगाए। संविधान एक जीवंत दस्तावेज है जिसने एक परतंत्र, खंडित भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में बदल दिया। कार्यक्रम में जसवंत सिंह, आर.के. रवि, राम बहादुर कौंदर, डॉ. आर.के. वर्मा, सहदेव प्रसाद प्रजापति, रघुनाथ अहिरवार, श्रीराम अहिरवार, प्रोफेसर डी.पी. कुशवाहा, प्रोफेसर सिद्धू सिंह, प्रोफेसर अरविंद सिंह मंडेलिया, सहायक आबकारी अधिकारी, कमलेश प्रजापति, बृजेश रैकवार, जीतेन्द्र सिंह, एडवोकेट नंद किशोर, एडवोकेट शैलेश विश्वकर्मा, दीनदयाल चौधरी, गया प्रसाद प्रजापति, रामचरण प्रजापति, सुनील कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।


Created On :   27 Nov 2025 1:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story