- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्री 1008 समवशरण महामण्डल विधान एवं...
Panna News: श्री 1008 समवशरण महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ 25 से 30 नवंबर तक

Panna News: श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन बंगला मंदिर कटनी में परम पूज्य आचार्य श्री 108 पद्मसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री 1008 समवशरण महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के राकेश जैन एवं पवई नगर के पत्रकार अजित कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रात: अभिषेक, पूजन, विधान एवं मुनि श्री के मंगलमय प्रवचन आयोजित होंगे। कार्यक्रमों का संचालन बाल ब्रह्मचारी मोनू भैया, पंडित विकास शास्त्री, वाणी भूषण और बाल ब्रह्मचारी नरेश भैया जबलपुर द्वारा किया जाएगा। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में महाआरती, स्वाध्याय तथा पाठशाला के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
जिससे नगर में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण निर्मित होगा। मंत्री विमल जैन एवं कोषाध्यक्ष सुधीश जैन पप्पू मामा ने बताया कि 26 नवंबर बुधवार को प्रात: घटयात्रा, ध्वजारोहण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप शुद्धि एवं श्रीजी विराजमान की विधियाँ संपन्न होंगी। वहीं 27, 28 और 29 नवंबर को नियमित अभिषेक, पूजन, विधान और मुनि श्री के प्रवचन होंगे। 30 नवंबर रविवार को प्रात: शांतिधारा, नित्य पूजन और मांगलिक प्रवचन के पश्चात सुबह 9 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। समापन उपरांत सभी सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की जानकारी हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज से विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका मुनि श्री ने संतुलित एवं समाधानकारी उत्तर देकर सभी का मार्गदर्शन किया।
Created On :   26 Nov 2025 4:49 PM IST














