Panna News: राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में पन्ना के पीयूष व दीपशिखा ने जीते मेडल

राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में पन्ना के पीयूष व दीपशिखा ने जीते मेडल

Panna News: फिटनिस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस एवं जिला जु-जित्सु संघ पन्ना के खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सहारनपुर उत्तर प्रदेश में 09 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय जु-जित्सु प्रतियोगिता 2025 में पन्ना के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में पीयूष विश्वकर्मा ने 56 किग्रा वर्ग में दो ब्रॉन्ज मेडल जबकि दीपशिखा डागौर ने 63 किग्रा वर्ग में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का गौरव बढाया। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाडी इरफान उल्ला खान 69 किग्रा वर्ग और हर्षिता विश्वकर्मा 45 किग्रा वर्ग ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। जिला जु-जित्सु संघ पन्ना के अध्यक्ष शिवराम गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए ट्रायल्स दिसंबर 2025 में आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अलग-अलग वजन वर्ग के शीर्ष 8 खिलाडियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। पन्ना जिले से इरफान खान, हर्षिता विश्वकर्मा और पीयूष विश्वकर्मा का चयन इन ट्रायल्स के लिए हुआ है।

ट्रायल्स में सफल होने पर ये खिलाडी जापान में होने वाले 20 वीं एशियाई खेलों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाडियों का सम्मान फिटनिस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस एवं जिला जु-जित्सु संघ पन्ना की ओर से किया गया। इस अवसर पर खिलाडियों को बधाई देने वालों में फिटनिस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस संरक्षक नईम खान, पहलवान सिंहए, जिला जु-जित्सु संघ पन्ना अध्यक्ष शिवराम गोस्वामी, उपाध्यक्ष अरविन्द्र सिंह कुशवाहा, सचिव इरफान खान, जिला जु-जित्सु संघ पन्ना पूर्व अध्यक्ष लॉरेंस एट्ेस, जिला वुशू संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शोतो काई कराटे संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सदस्य इबरार हुसैन, आकाश वर्मन, नाशरूम नाज, दीनादेवी लोध, बलराम सेन, सैफ उल्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पहलवान सिंह ने किया।

Created On :   16 Oct 2025 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story