Panna News: मध्यस्थता अभियान में हुआ प्रकरणों का निराकरण

मध्यस्थता अभियान में हुआ प्रकरणों का निराकरण

Panna News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्चतम न्यायालय के सुलह परियोजना समिति के निर्देशानुसार गत एक जुलाई से 7 अक्टूबर 2025 तक संचालित राष्ट्र के लिए मध्यस्थता-एक विशेष अखिल भारतीय अभियान में बड़ी संख्या में प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस मीडिएशन फॉर द नेशन 90 दिवसीय विशेष अभियान का उद्देश्य तहसील न्यायालयों से लेकर उच्च न्यायालय तक न्यायपालिका के सभी स्तरों पर मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा करना था। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव सचदेवा की प्रेरणा और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, कार्यकारी अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान न्यायालयों में लंबित मामलों का उचित समाधान करने और प्रदेश के कोने-कोने में विवाद समाधान के एक उपयोगकर्ता अनुकूल माध्यम के रूप में मध्यस्थता को बढ़ावा देने की मंशा के साथ संचालित किया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन ने बताया कि उक्त अभियान विवाद को सुलझाने एवं अदालतों का बोझ कम करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में मध्यस्थता, संवाद और सहयोग की शक्ति को प्रदर्शित करता है। अभियान के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से कुल 4 हजार 552 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिनमें काफी संख्या में लंबे समय से लंबित पुराने मामले भी शामिल थे। निपटाए गए मामलों में वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य उपयुक्त दीवानी मामले शामिल थे। अभियान अवधि में पन्ना जिले के भी दो मामलों का निराकरण मध्यस्थता के जरिए किया गया।

Created On :   8 Oct 2025 5:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story