- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे महाराजा...
Panna News: विधानसभा अध्यक्ष करेंगे महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण

Panna News: महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण आगामी 18 अक्टूबर दिन शनिवार को धरम सागर तालाब में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। विधानसभा अध्यक्ष के आगमन और लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर आज दिन भर बैठकों और निरीक्षणों का दौर चला।
सुबह की बैठक में तैयारियों पर चर्चा
सुबह के समय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन की तैयारियों और लोकार्पण समारोह को भव्य बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने के निर्वाहन का आग्रह किया।
शाम को किया गया स्थल का निरीक्षण
वहीं शाम के समय विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमाशंकर मिश्रा और नपा के अमले के साथ धरमसागर यादवेन्द्र क्लब के पास स्थापित प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि लोकार्पण समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी हो जाएं। पूरे कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान उपन्यत्री अभिषेक राजपूत, लोकेंद्र सिंह, भाजपा नेता अल्पेश शर्मा, रवि पाण्डेय, सुभाष द्विवेदी, राजकुमार वर्मा, स्वच्छता प्रभारी वीरेंद्र चौरसिया, सुरेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Created On :   8 Oct 2025 1:20 PM IST