Panna News: महिलाओं ने शरद पूर्णिमा पर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना

महिलाओं ने शरद पूर्णिमा पर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना

Panna News: शाहनगर मुख्यालय सहित बोरी, बिसानी, टिकरिया अंचलों में शरद पुर्णिमा के अवसर पर शरद पुर्णमा पर महिलाओं ने चंद्रमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान को केसर-चंन्दन युक्त दूध से महाअभिषेक किया गया। भगवान को केसर दूध लगाया गया। कई श्रद्धालुओं ने शाहनगर मुख्यालय से निकली केन नदीं के तट पर पहुंचकर चंद्रदेव को अघ्र्य दिया। इस अवसर कस्बे के पंङित सुरेश दुबे ने बताया की शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा अश्विनी कुमार के साथ 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है। चन्द्रमा की चांदनी लेने से साल भर मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है अश्विनी कुमार देवताओं के वेद्य है इस रात चन्द्रमा के साथ अश्विनी कुमार को भी खीर का भोग लगाया जाता है। किवदंती है कि पूनम की चांदनी रात में आसमान से अमृत की बारिश होती है जिसेस लोग अपने घरों व मकानों के ऊपर खीर रखकर सुबह परिवार के लोग ग्रहण करते हैं। जिससे महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती है इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी गोपियों के साथ महारास भी रचाया था।

Created On :   8 Oct 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story