Panna News: पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सुश्री सरोज गुप्ता का सम्मान

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सुश्री सरोज गुप्ता का सम्मान
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सुश्री सरोज गुप्ता का सम्मान
  • उन्हें उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

Panna News: पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण एस. थोटा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सेवानिवृत्त हुईं कार्यवाहक उपनिरीक्षक सुश्री सरोज गुप्ता को सम्मानित किया। उन्हें उपहार भेंट किया गया और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुलिस विभाग में उनकी लंबी और समर्पित सेवाओं की सराहना की गई। सुश्री सरोज गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना में 41 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अपने विदाई कार्यक्रम में उन्होंने अपने कनिष्ठ सहकर्मियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

पुलिस अधीक्षक ने सुश्री सरोज गुप्ता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान, रक्षित निरीक्षक खिलावन सिंह कंवर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुश्री सरोज गुप्ता को उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

Created On :   2 May 2025 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story