- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खाद्यान्न चोरी करने वाले दो...
Panna News: खाद्यान्न चोरी करने वाले दो आरेापियों को रैपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से ४ क्विंटल ५० किलो चना एवं साइकिल जप्त

- खाद्यान्न चोरी करने वाले दो आरेापियों को रैपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से ४ क्विंटल ५० किलो चना एवं साइकिल जप्त
Panna News: थाना रैपुरा में दर्ज एक प्रकरण में खाद्यान्न चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में रैपुरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रैपुरा में फरियादी जीतेन्द्र सिंह पिता हल्के राजा बुंदेला निवासी इमलिया थाना रैपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ०४ जुलाई २०२५ की दरिम्यानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ०४ क्विंटल ५० किलो चना चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रैपुरा में धारा ३३१(४), ३०५ बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। घटना वारदात से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रैपुरा संतोष यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों एवं मुखबिर सूचना के परिणाम स्वरूप पुलिस द्वारा दो संदेहियों लखन यादव पिता मुन्नी यादव व सुम्मेर यादव पिता मुन्नी यादव दोनों निवासी सोनमऊकला कछरा थाना रैपुरा को गिरफ्तार कर कडाई से पूंछतांछ की गई जिस पर दोनों के द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से ०४ क्विंटल ५० किलो चना व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, रवि खरे, आरक्षक अतुल मेहरा, राहुल लोधी एवं अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :   7 July 2025 12:22 PM IST