- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...
Panna News: भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया स्मरण

- भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
- भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया स्मरण
Panna News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती ०6 जुलाई रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पन्ना जिले के 19 मंडलों के सभी 931 बूथों पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने अमानगंज मंडल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार हमें राष्ट्र सेवा और संगठन निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जनसंघ को एक बीज के रूप में वर्णित किया जो आज भाजपा के रूप में एक फलदार वृक्ष बन चुका है।
पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी ने डॉ. मुखर्जी को भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताते हुए उनके एक देश में एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के आव्हान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का कश्मीर से धारा 370 हटाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। नगर मंडल पन्ना द्वारा भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और नगर पालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म ०6 जुलाई 1901 को हुआ था और उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। वह एक महान नेता, शिक्षाविद और देशभक्त थे। श्री त्रिपाठी ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग के कारण ही आज कश्मीर में हम स्वच्छंद घूम पाते हैं। अमानगंज मंडल के कार्यक्रम में जयप्रकाश चतुर्वेदी, संजय तिवारी, लल्लू लाल रावत सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक यादव ने किया और आभार उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी द्वारा किया गया।
Created On :   7 July 2025 12:17 PM IST