- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सेवानिवृत्त शिक्षक गंगा प्रसाद...
Panna News: सेवानिवृत्त शिक्षक गंगा प्रसाद शर्मा सड़क हादसे में घायल

Panna News: शहर के टिकुरिया मोहल्ला निवासी सेवानिवृत शिक्षक गंगा प्रसाद शर्मा दिनांक 26 नवंबर को पन्ना से मैहर के लिए एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी नागौद कस्बे में दोपहर 12 बजे हीरो एजेंसी के समीप एक दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिससे उनके एक हांथ में फैक्चर बताया गया है तथा शरीर के अन्य भागों में चोटे आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु नागौद अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके उपरांत सतना के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश त्रिपाठी द्वारा उनका उपचार किया गया है। जिसके बाद अब वह ठीक है व अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया गया है कि वाहन चालक घटना के बाद से फरार हो गया है।
यह भी पढ़े -नहर के लीकेज होने से नदी में जा रहा है तालाब का पानी, चार दिन से चौबीस घंटे बहकर बर्बाद हो रहा है सिंचाई के लिए तालाब से छोड़ गया पानी
Created On :   30 Nov 2024 3:15 PM IST












