- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का...
Panna News: महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण 6 दिसम्बर को

By - Bhaskar Hindi |1 Dec 2025 4:55 PM IST
नगर के धरमसागर तालाब में बुन्देल केशरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आगामी 6 दिसम्बर को शाम ०4 बजे निर्धारित किया गया है। नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे
Panna News: नगर के धरमसागर तालाब में बुन्देल केशरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आगामी 6 दिसम्बर को शाम ०4 बजे निर्धारित किया गया है। नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, स्थानीय विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र मिश्रा सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर मुंबई की प्लेबैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
Created On :   1 Dec 2025 4:55 PM IST
Next Story













