- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बेमौसम बारिश ने बढाई किसानों की...
Panna News: बेमौसम बारिश ने बढाई किसानों की चिंता

By - Bhaskar Hindi |27 Oct 2025 4:41 PM IST
Panna News: दो दिन से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते आखिर रविवार की सुबह 10 बजे से शाहनगर मुख्यालय सहित बोरी, बिसानी, टिकरिया में रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक आ गई बारिश के चलते खेल खलिहान में काटकर रखी गई धान की फसल भींगने की बात किसानों द्वारा कही गई हैं। गीली हो चुकी धान की फसल को सुखाने में अब किसानों को खासी मश्क्कत करनी पडेगी। बारिश से जहां खरीफ की फसल को नुकसान होने की बात सामने आ रही है वहीं रबी फसलों के लिए बारिश अमृत समान बताई जा रही है।
Created On :   27 Oct 2025 4:41 PM IST
Next Story













