- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर परिषद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं...
Panna News: नगर परिषद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण

Panna News: रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 127वीं बार मन की बात देशवासियों से की। जिसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी व अन्य माध्यमों से किया गया। पवई में नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह, वार्ड क्रमांक ०7 पार्षद देवी खटीक, सी.बी. गौतम, आर.पी. बागरी व अन्य भाजपा कार्यकताओं के साथ मन की बात के प्रसारण को सुना। इस बार मन की बात में प्रधानमंत्री ने त्यौहारों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दीपावली मनाई। अब छठ पर्व का उल्लास देश में देखने को मिल रहा है। लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। जगह-जगह घाट सज रहे हैं हर तरफ श्रद्धा भक्ति और अपनापन का माहौल दिख रहा है। छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं का समर्पण और निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बिहार झारखंड और पूर्वांचलवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, शाहनगर पहुंचे कलेक्टर व एसपी, हैलीपेड का किया निरीक्षण
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। इसके अलावा उन्होंने जीएसटी में जो छूट दी गई है उसका भी जिक्र किया जिससे लोगों को फायदा हुआ। उन्होंने भारतीय सेना में भारतीय स्वान को शामिल करने और उन्हें प्रशिक्षण देने की बात का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने देश के विकास से संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर भी सभी के सामने अपनी बात को रखा तथा चिठ्ठियों के माध्यम से भेजे गए सुझाव भी लोगों के सामने बताएं।
Created On :   27 Oct 2025 3:04 PM IST













