Panna News: विकसित कृषि संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

विकसित कृषि संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत
  • अभियान अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

Panna News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है । विकसित कृषि संकल्प यात्रा गांव गांव तक पहुंच रही है। जिसके माध्यम से उन्नतिशील कृषि सलाह एवं नरवाई न जलाने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही जैविक खेती एवं रसायन मुक्त खेती पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड पन्ना की ग्राम पंचायत बृजपुर में यह अभियान पहुंचा इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी. एन. त्रिपाठी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पन्ना, जयचंद लोधी, कृषि विस्तार अधिकारी वीरेंद्र सुनकर, श्रीमती पूजा शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्यानिकी विभाग तथा पशुपालन विभाग द्वारा भी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।आगामी खरीफ फसलों के बारे में विस्तृत और नई तकनीकी जानकारी दी गई ।आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बडी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Created On :   2 Jun 2025 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story