न्यायालय परिसर में गुटखा व धूम्रपान सेवन करते पाए गए सात लोगों को हुई सजा

न्यायालय परिसर में गुटखा व धूम्रपान सेवन करते पाए गए सात लोगों को हुई सजा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी पन्ना के मीडिया प्रभारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ऋषिकांत द्विवेदी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 22 अगस्त 2023 को न्यायालय परिसर में पान मसाला, सिगरेट, बीडी एवं तम्बाकू का सेवन करते हुये सात व्यक्ति पाए गए थे। जिस पर आरोपीगणों रामरूप वर्मा, रामसाय प्रजापति, दीपू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मंगल वंशकार, सुरेश, हीरालाल अहिरवार को सार्वजनिक स्थान, शासकीय भवन, कार्यालय में प्रतिबंध होने के बावजूद धूम्रपान का सेवन करने के कारण सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 200-200 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न देने पर 15 दिवस के कारावास से दण्डित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह शाक्य की न्यायालय द्वारा इस संबध में आदेश पारित किया गया।

Created On :   25 Aug 2023 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story