पन्ना: सामाजिक कार्यकर्ता जेसिका ने परखा बच्चों के शिक्षा का स्तर

सामाजिक कार्यकर्ता जेसिका ने परखा बच्चों के शिक्षा का स्तर

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मोवियस फांउडेशन नई दिल्ली से जेसिका शासकीय मनहर माध्यमिक कन्या शाला पन्ना पहुंची जो एक सामाजिक संस्था एनजीओ चलातीं हैं। शिक्षा की गुणवत्ता एवं पढने वाले गरीब छात्र-छात्राओं के लिए यह संस्था कार्य करती है। विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती नम्रता जैन, श्रीमती कविता त्रिवेदी एवं माजिद असलम के द्वारा किया गया। जेसिका कक्षा १ से ८वीं तक के बच्चों से रूबरू हुईं और उनकी समस्यायें सुनीं। इसके अलावा उनके द्वारा बच्चों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा कक्षा ६, ७ एवं ८ के बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूंछे जो पन्ना, मध्य प्रदेश एवं भारत से संबधित थे। सभी बच्चों ने उनके द्वारा पूंछे गए प्रश्नों के शत-प्रतिशत जबाव दिए। वह बच्चों की अंग्रेेजी की कर्सिव हेण्ड राइटिंग देखकर बहुत प्रसन्न हुईं। इसके लिए उन्होंने अंगे्रजी के शिक्षक माजिद असलम को बधाई दी। उन्होंने कहा िक यह पन्ना का एक मॉडल स्कूल होना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों के अलावा अम्बुज श्रीवास्तव सीएसी, प्रदीप सीएसी एवं कुलदीप उपस्थित रहे। शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नम्रता जैन हमेशा समर्पित होकर कार्य करतीं हैं।

Created On :   6 Dec 2023 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story