जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, टायलेट की गंदगी को देखकर सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को लगाई फटकार

जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, टायलेट की गंदगी को देखकर सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को लगाई फटकार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले में पदभार संभालने के बाद कलेक्टर हरिजंदर सिंह आज शाम को अचानक निरीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल पन्ना पहँुचे। अचानक कलेक्टर के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य प्रबंधन में हडक़ंप की स्थिति मच गई। अस्पताल पहुंचते ही कलेक्टर ने अस्पताल के टायलेट का निरीक्षण किया तो वहां फैली गंदगी और उठ रही बदबू से उनकी नाराजगी और बढ़ गई और उन्होंने इसको लेकर सीएमएचओ तथा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि तत्काल ही सफाई कार्य करवाया जाये। वहीं उनके द्वारा सफाई व्यवस्था को देखने वाली ठेका एजेन्सी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। जिला अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर को देखकर अस्पताल में बच्चे के साथ घर जाने के लिए तीन घंटे से परेशान अजयगढ निवासी प्रसूता महिला नीता ने उन्हें शिकायत करते हुए उनसे मदद की गुहार लगाई।

जिस पर कलेक्टर द्वारा तत्काल ही प्रसूति वार्ड से प्रसूति महिला के डिस्चार्ज होने के बाद उसे घर जाने के लिए जननी एक्सप्रेस की उपलब्धता की जानकारी ली गई। जिससे यह जानकारी सामने आई है कि तीन घंटे के पूर्व प्रसूता महिला डिस्चार्ज कर दिया गया था। गरीब प्रसूता महिला के पास स्वयं का मोबाइल नहीं था जिससे वह एम्बूलेंस पाने को लेकर स्वयं कॉल नहीं कर सकती थी। प्रसूता महिला की मदद के लिए आशा कार्यकर्ता भी उसके साथ नहीं थी। इसके बाद प्रसूति वार्ड कीइंचार्ज स्टॉफ नर्स सरला घोटे द्वारा प्रसूता महिला को एम्बूलेन्स उपलब्ध हो इसके लिए अपनी ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया यह जानकारी कलेक्टर के संज्ञान में आई। इस पूरे मामले को कलेक्टर द्वारा बेहद ही गंभीरता से लिया और इंचार्ज नर्स को कड़ी फटकार लगाई गई साथ ही साथ उपस्थित सीएमएचओ और सिविल सर्जन को बेहद ही सख्त लहजे में निर्देश दिए गए कि इनचार्ज स्टॉफ नर्स को तत्काल ही निलंबित कर इनके विरूद्ध विभागीय जांच की कार्यवाही के आदेश जारी किये जायें।

वहीं कलेक्टर द्वारा आशा कार्यकर्ता की उदासीनता एवं लापरवाही को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सीएमएचओ को निर्देश दिए गए कि आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति संबधी कार्यवाही की जाये। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिला अस्पताल में मिलने वाली नि:शुल्क दवाईयों और नि:शुल्क जांच का भी निरीक्षण किया। उनके द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती पात्र मरीजों को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं इस संबध में भी जानकारी ली गई। उन्होंने भ्रमण के दौरान अस्पताल ब्लाक में बनने वाले क्रिटिकल केयर यूनिट के स्थल का मुआयना भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सीएमओ शशिकपूर गढपाले को भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए रैनबसेरा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल पहँुचे कलेक्टर ने इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबध में सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए है जिनका पालन नहीं करने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत की है जिस पर जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने की जानकारी सामने आई है। इस संबध में शासन को पत्राचार किया जायेगा और चिकित्सकों की पदस्थापना को लेकर मांग की जायेगी।

Created On :   13 Aug 2023 5:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story