- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की...
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
By - Sanjana Namdev |25 Aug 2023 6:34 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंहदीपुरवा में अज्ञात कारणों के चलते एक २२ वर्षीय महिला द्वारा जहर का सेवन कर लिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार आराधना सिंह पति इंदल सिंह राजपूत उम्र २२ वर्ष निवासी मेंहदीपुरवा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगडने पर जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी वह बीते दिवस रात्रि २ बजे करीब जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने इलाज उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दूसरे दिन शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   25 Aug 2023 6:34 AM GMT
Next Story