- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान...
Panna News: स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के बीच महिलाएं होती रहीं परेशान, विकलांग महिला घंटों फर्श पर पड़ी उपचार के लिए करती रही इंतजार

Panna News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर पूरे देश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य पखवाड़ा चलाया जा रहा है ताकि हर गरीब, बेबस और लाचार एवं आम आदमी महिलाओं का समुचित उपचार हो सके मगर कुछ लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के चलते यह अभियान पूरी तरह से फेल होता देखा जा रहा है। ताजा मामला पन्ना जिले की अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है जहां सोमवार को सुबह 10 बजे से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर लगाया गया। जहां पन्ना जिले के डॉक्टर ने पहुंचकर लोगों की जांच की एवं सावधानी बरतने को लेकर समझाईश दी गई। इस दौरान महिलाओं के लिए संचालित शिविर में आई महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जहां महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा तो वहीं फर्श पर एक विकलांग महिला को कई घंटे तक अपने उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर और मुख्य अतिथि मंच पर बैठे कार्यक्रम की तारीफ करते रहे तो वहीं दूसरी ओर महिला इलाज के लिए तड़पती रही। मामले की जानकारी जैसे ही नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों से बात कर महिला का उपचार करवाया। दरअसल महिला नौंनी बाई पिता भोला साहू निवासी जैतपुर अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आई थी। मगर विकलांग महिला का ना तो रजिस्ट्रेशन समय से हो पाया ना ही महिला को वैक्सीन लगाई गइए जिससे महिला परेशान रही।
Created On :   23 Sept 2025 12:54 PM IST