- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कृषि महाविद्यालय में मनाया गया...
Panna News: कृषि महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस

- मधुमक्खियों परागण के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण
- कृषि महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस
Panna News: मधुमक्खियों का परागण के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मधुमक्खियां परागण द्वारा हमारे फसलों की उपज में वृद्धि करती हैं। रामतिल जैसी फसलों में 100 प्रतिशत बीज बनने की क्रिया सिर्फ मधुमक्खियों पर ही निर्भर करती है। मधुमक्खी पालन से हमें शहद, प्रोपोलिस, एपीलार्वा, रॉयल जेली, मोम मिलते हैं। जिनका उपयोग हम रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। 20 मई 2025 को कृषि महाविद्यालय पन्ना में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में रोहित विश्वकर्मा द्वारा मधुमक्खी के प्रकारों के विषय में रोहित अहिरवार द्वारा मधुमक्खी पालन में उपयोग होने वाले उपकरणों के बारे में विजय तिवारी द्वारा मधुमक्खी के प्रमुख शत्रुओं के बारे में, कुनाल गुजरे द्वारा बाजार में मिलने वाले विभिन्न प्रकार के शहद एवं उनकी गुणवत्ता तथा मूल्य में अंतर के विषय में, आदित्य पाटीदार द्वारा मधुमक्खी पालन में सावधानियां, अंश मिश्रा द्वारा मधुमक्खी के सदस्यों के बारे में, आशुतोष पाराशर द्वारा मधुमक्खी पालन के उत्पाद के बारे में बताया गया।
इनके अलावा दिव्यांशिका त्यागी, अंजली सोनी, राज जैन, महक पटेरिया, प्रशांत शर्मा द्वारा भी मधुमक्खी से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. द्वारका द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने विश्व मधुमक्खी दिवस के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामकुमार राय, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार बागरी, डॉ. आनंद मिलन, डॉ. सागर नागवंशी एवं समस्त कर्मचारी अतुल पाण्डेय, तखत सिंह आदिवासी तथा विकास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डॉ. विजय कुमार यादव द्वारा मधुमक्खी के वैगल डांस, ट्रॉफोलैक्सिस व मधुमक्खी के कॉम्ब की संरचना की विशेषता को समझाते हुए विद्यार्थियों की मधुमक्खी से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही विश्व मधुमक्खी दिवस पर उद्बोधन देने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Created On : 21 May 2025 1:09 PM IST