- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- फेसबुक पर दोस्ती के बहाने विवाहिता...
Pune City News: फेसबुक पर दोस्ती के बहाने विवाहिता से किया दुष्कर्म

भास्कर न्यूज, पुणे। मांजरी इलाके में तथाकथित 'भोंदू बाबा' की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी ने खुद को महादेव का भक्त बताकर एक विवाहिता का विश्वास जीता और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है।
फेसबुक से हुई थी जान-पहचान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान दो साल पहले अक्टूबर महीने में फेसबुक के जरिए आरोपी ऋषिकेश वैद्य (निवासी: वसई) से हुई थी। आरोपी ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि वह महादेव का बहुत बड़ा भक्त है और उसे महादेव की उपासना करना सिखाएगा। उसने महिला से कहा, मैं महादेव हूँ और तुम पार्वती हो, इस तरह की धार्मिक बातें करके उसने महिला का भरोसा जीत लिया।
आरोपी ने महिला को मांजरी इलाके के एक लॉज में बुलाया। वहां उसने महिला को नशीला पेय पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेसुध हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। ब्लैकमेल कर वसई में भी बुलाया इन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला को वसई के होटल में मिलने के लिए मजबूर किया और वहां भी उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया।
नासिक के कुख्यात 'भोंदू बाबा' कैप्टन अशोक खरात मामले के खुलासे के बाद पीड़िता को हिम्मत मिली। उसने पहले वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में 'जीरो नंबर' के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। चूंकि घटना मांजरी की थी, इसलिए मामला अब मांजरी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहब निकम के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Created On :   27 March 2026 6:25 PM IST












