Pune City News: मावल में एनसीपी (अजित पवार गुट) का क्लीन स्वीप, भाजपा को बड़ा झटका

मावल में एनसीपी (अजित पवार गुट) का क्लीन स्वीप, भाजपा को बड़ा झटका
भारी मतदान में राष्ट्रवादी का दबदबा, सभी 10 पंचायत समिति सीटों पर कब्जा

भास्कर न्यूज, पिंपरी चिंचवड़। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 की मतगणना में मावल तहसील पूरी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के कब्जे में चला गया है। तहसील की सभी 5 जिला परिषद और 10 पंचायत समिति सीटों पर एनसीपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को करारा झटका दिया है। कई सीटें सीधे भाजपा से छीनकर एनसीपी ने स्थानीय राजनीति में अपना दबदबा साबित किया है।

इस बार 68.35 प्रतिशत मतदान होने के कारण चुनाव को बेहद प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा था। मतगणना की शुरुआत से ही एनसीपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे और अंतिम नतीजों में यह बढ़त निर्णायक जीत में बदल गई। पंचायत समिति मावल में अजित पवार गुट का परचम लहराने से क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी की पकड़ और मजबूत हुई है।

पंचायत समिति वार विजयी उम्मीदवार (मावल तहसील)

टाकवे बुद्रुक: प्राची गायकवाड – भारी मतों से जीत

नाणे: आशा मोरमारे – स्पष्ट विजय

वराले: राजेंद्र कडलक – निर्णायक जीत

इंदुरी: दिलीप ढोरे – विजयी

खडकाले: समीर जाधव – जीत दर्ज

कार्ला: रेश्मा देवकर – कड़े मुकाबले में विजय

कुसगांव बुद्रुक: योगेश लोहर – विजयी

काले: शैला कालेकर – बढ़त कायम

सोमाटणे: साहेबराव कारके – जीत

चांदखेड: सुनिता येवले – विजयी

पंचायत समिति – अंतिम मतगणना परिणाम (संक्षेप)

टाकवे बुद्रुक: प्राची गायकवाड – 11,681 वोट

नाणे: आशा मोरमारे – 10,057 वोट

वराले : राजेंद्र कडलक – 9,656 वोट

इंदुरी: दिलीप ढोरे – 7,073 वोट

खडकाले: समीर जाधव – 9,059 वोट

कार्ला: रेश्मा देवकर – 7,234 वोट

कुसगांव बुद्रुक: योगेश लोहर – 7,287 वोट

काले: शैला कालेकर – 10,264 वोट

सोमाटणे: साहेबराव कारके – 9,218 वोट

चांदखेड: सुनिता येवले – 10,569 वोट

Created On :   9 Feb 2026 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story