- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की...
Pune city News: पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत

भास्कर न्यूज, पुणे। शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय में शनिवार सुबह पुलिस भर्ती के दौरान 23 वर्षीय पुरुषोत्तम बारकुल का निधन हो गया। वह 1600 मीटर दौड़ का मैदानी परीक्षण दे रहा था कि अचानक उसे दौड़ते समय बेहोशी आ गई और वे मैदान में गिर पड़ा। उसे तुरंत ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक पुरुषोत्तम बारकुल (वय 23, निवासी देऊलगांव राजा, जिला बुलढाणा) पुणे पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहा था, जो पिछले एक महीने से चल रही है। शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय के मैदान में भर्ती प्रक्रिया के तहत मैदानी परीक्षण आयोजित किया गया था।
पुरुषोत्तम ने मैदान में दौड़ते हुए दो चक्कर पूरे किए। तीसरे चक्कर के दौरान उन्हें अचानक फिट आ गया और वह मैदान पर गिर पड़ा। घटना को देख भर्ती अधिकारी, कर्मचारी और अन्य उम्मीदवार तुरंत उसकी मदद को पहुंचे। मैदान में मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें उसके हृदय की धड़कन कमजोर पाई गई। उसे तुरंत ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Created On :   28 March 2026 6:57 PM IST












