रीवा न्यूज: स्टाइपेंड में समानता की मांग को लेकर बीएएमएस छात्रों की हड़ताल जारी,

स्टाइपेंड में समानता की मांग को लेकर बीएएमएस छात्रों की हड़ताल जारी,
आयुर्वेद कॉलेज में ओपीडी सेवाएँ बंद

डिजिटल डेस्क रीवा।मध्य प्रदेश में बीएएमएस के सभी छात्र पिछले लगभग 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों की सरकार से एक ही मांग है कि सम्मान के साथ समानता और उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए। छात्रों का कहना है कि जहाँ एमबीबीएस इंटर्न को 21,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है, वहीं बीएएमएस इंटर्न को मात्र 9,382 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। इसी भेदभाव के विरोध में आज रीवा आयुर्वेद कॉलेज में छात्रों ने ओपीडी सेवाएँ बंद कर दी हैं। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ओपीडी सेवाएँ बंद रहेंगी और उनका आंदोलन जारी रहेगा।जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मयंक त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक आयुर्वेद इंटर्न को 21,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड नहीं दिया जाता, तब तक यह आंदोलन पूरे मध्य प्रदेश में जारी रहेगा। यह लड़ाई सिर्फ स्टाइपेंड की नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और भेदभाव खत्म करने की है। जब जिम्मेदारियाँ समान हैं, तो अधिकारों में भेदभाव क्यों।


Created On :   9 Oct 2026 4:13 PM IST

Tags

Next Story