- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कला एवं...
Rewa news: राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कला एवं संस्कृति विषय पर बच्चों ने दी अपनी प्रस्तुति

डिजिटल न्यूज़ रीवा
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिकल्पित विकास आधारित संस्कृत एवं कला विषय पर प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभाग सहित अन्य विभाग के बच्चों ने अपनी सहभागिता की। इस कार्यक्रम में कोमल सिंह, नेहा तिवारी, उर्वशी सिंह बघेल,उत्कर्ष उपाध्याय, प्रियंका,प्रेरणा मिश्रा, गोपाल रावत,एकता शर्मा और वंशिका वर्मा सहित कई बच्चों ने 2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कला एवं संस्कृति विषय पर अपने-अपने भाषण प्रस्तुत किया। इनमें से तीन बच्चों को कार्यक्रम प्रभारी द्वारा उत्कृष्ट भाषण के लिए पुरस्कार भी वितरण किया गया । कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर शंकर लाल यादव द्वारा इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर गोविंद सिंह दांगी, डॉक्टर मुक्ता त्रिपाठी, डॉक्टर अंशु रानी,डॉक्टर धीरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।
Created On :   9 Oct 2026 2:17 PM IST












