Rewa News: विद्यार्थियों को आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन

विद्यार्थियों को आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन
पढ़ाई के साथ मन की एकाग्रता और सकारात्मक चिंतन भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

डिजिटल डेस्क,रीवा। ब्रह्माकुमारीज़ सबजोन शांति धाम झिरिया रीवा में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रशासनिक सेवाओं में जाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से ‘मैं बनूँगा कलेक्टर/ आईएएस प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से पधारे मिशन आईएएस के डायरेक्टर एवं मुख्य अतिथि प्रा. डॉ. नरेंद्रचंद्र कटोले ने विद्यार्थियों को आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

प्रा. डॉ. नरेंद्रचंद्र कटोले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, सकारात्मक चिंतन और मन की एकाग्रता से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

आईएएस बनने के लिए नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की महती आवश्यकता है। उन्होंने समाचार पत्रों के नियमित अध्ययन, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं की जानकारी, पुराने प्रश्नपत्रों के अभ्यास तथा मोबाइल और सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन मन को शांत एवं एकाग्र बनाकर आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में सहायक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज़ की क्षेत्रीय संचालिका बीके लता ने की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ मन की एकाग्रता और सकारात्मक चिंतन भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। राजयोग मेडिटेशन से विद्यार्थी अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ाकर लक्ष्य के प्रति एकाग्र हो सकते हैं। आईएएस बनना केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा करने का श्रेष्ठ अवसर है। एक श्रेष्ठ अधिकारी में ज्ञान के साथ ईमानदारी, विनम्रता और सेवा भावना भी होनी चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक के पूर्व मैनेजर

विशाल कुमार जैन, बैंक ऑफिसर रमाशंकर, शिखा चिटके, शासकीय अधिकारी एवं कलम परिवार के उपाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राजभान पटेल तथा प्रमोद सोनी उपस्थित रहे।

Created On :  

Next Story