- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- यूपी से 50 यात्रियों को लेकर...
Satna News: यूपी से 50 यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र जा रही बस पलटी, 10 घायल

- यूपी से 50 यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र जा रही बस पलटी, 10 घायल
- एनएच-30 पर देर रात हुआ हादसा
Satna News: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को तकरीबन 2 बजे एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ितों को पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर किया गया है। पीड़ितों में अंकिता बहल पुत्री संतोष बहल 9 वर्ष, हर्षिता बहल पुत्री रंजीत 11 वर्ष, निवासी नागपुर-महाराष्ट्र के अलावा माया सरोज 31 वर्ष, अबिता सरोज 16 वर्ष, रेनू सिंह 56 वर्ष, स्वाति सिंह 25 वर्ष, मनीष मौर्या 30 वर्ष, अच्छेलाल चौधरी 36 वर्ष, मुकेश यादव 25 वर्ष और पी कुमार पुत्र राजीव 7 वर्ष, निवासी यूपी के नाम शामिल हैं।
झिन्ना नाला के पास हुई दुर्घटना——
अमरपाटन टीआई केपी त्रिपाठी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मऊ से आभा ट्रेवल्स की बस क्रमांक यूपी 50 सीटी 1368 यात्रियों को लेकर नागपुर-महाराष्ट्र जा रही थी। इसी दौरान 6 जून की देर रात को एनएच-30 पर झिन्ना नाला के पास चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर एचटी लाइन के विद्युत पोल को तोडते हुए सडक़ से लगभग 10 फीट नीचे पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख- पुकार मच गई। इस दौरान हाइवे से गुजर रहे दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने रुककर घायलों को बाहर निकालने में मदद की तो डायल 100 पर फोन कर पुलिस को भी बुलाया।
जांच में जुटी पुलिस—-
गनीमत यह रही की बिजली का खंभा और तारों के टूटने से करंट नहीं फैला, वरना भीषण जनहानि हो सकती थी। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   8 Jun 2025 3:38 PM IST