सतना: अमरपाटन के बाद बदेरा में पकड़ी गई अफीम की खेती

  • गेहूं की फसल के बीच एक एकड़ के खेत में लहलहाती मिली फसल
  • इतने बड़े पैमाने पर नशे की खेती देखकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई।
  • अफीम की खेती पकड़े जाने से पुलिस के साथ प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क सतना। अमरपाटन थाना क्षेत्र के सुआ गांव में अफीम की खेती का खुलासा होने के 24 घंटे बाद ही बदेरा पुलिस ने ककरा में बड़े पैमाने पर नशे की लहलहाती फसल पकड़ ली है।

टीआई अरुण सोनी दलबल के साथ मौके पर कार्रवाई में जुट गए हैं। बताया गया है कि गेहूं और सरसो की फसल के बीच लगभग 1 एकड़ में अफीम के पौधे लहलहाते मिले, जिनमें फल लग चुके हैं। इतने बड़े पैमाने पर नशे की खेती देखकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई।

रात में ही फसल को उखड़वाने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। प्रारंभिक अनुमान में पौधों की संख्या 10 हजार और वजन ढाई से 3 क्विंटल के बीच हो सकता है, इसकी कीमत भी लाखों में जा सकती है।

राजस्व अमले को भी बुलाया

इस कार्रवाई में सहयोग के लिए राजस्व अमले की तरफ से नायब तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी और हल्का पटवारी को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस कप्तान सुधीर अग्रवाल इस अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

मैहर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अफीम की खेती पकड़े जाने से पुलिस के साथ प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। सभी थाना प्रभारियों और राजस्व के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गोपनीय रूप से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैें।

Created On :   13 March 2024 1:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story