Satna News: मऊगंज से नागपुर जा रही बस में तोडफ़ोड़, चालक घायल

मऊगंज से नागपुर जा रही बस में तोडफ़ोड़, चालक घायल
पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Satna News: अमरपाटन थाना क्षेत्र के पड़हा में बाइक सवार सरहंगों ने मऊगंज से नागपुर जा रही बस में जमकर तोडफ़ोड़ की, जिससे ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विजयंत ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 पीए 3744 बुधवार शाम को मऊगंज से सवारी लेकर नागपुर के लिए निकली।

तकरीबन 8 बजे ओढक़ी टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दो युवक गलत लेन में घुसने लगे तो कर्मचारियों ने उनको हटाकर बस को आगे बढ़ा दिया। इस बात से नाराज सरहंगों ने पीछा कर पड़हा के पास पत्थरबाजी कर दी, जिससे बस रुक गई और चालक आशीष समेत सुरसरी मिश्रा घायल हो गए।

गुंडों ने बस में घुसकर भी गाली-गलौज की, जिससे यात्री घबरा गए। यह खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़तों को हॉस्पिटल ले गई, तो वहीं दूसरे ड्राइवर ने स्टेयरिंग संभालते हुए बस को आगे के सफर पर बढ़ा दिया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Created On :   29 Jan 2026 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story