Satna News: युवती के दैहिक शोषण पर विद्युत कंपनी का ऑपरेटर बंदी

युवती के दैहिक शोषण पर विद्युत कंपनी का ऑपरेटर बंदी
मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे गुरुवार शाम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

डिजिटल डेस्क,सतना। नागौद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि एक युवती की बातचीत पिछले काफी समय से रिश्ते के जीजा और विद्युत कंपनी में प्राइवेट ऑपरेटर अवध राज उर्फ छोटू पुत्र भइयाजी लोधी 27 वर्ष, निवासी उजनेही, से हो रही थी।

इसी बीच 17 मार्च को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बस स्टैंड बुलाया और शादी का प्रलोभन देकर रहिकवारा ले गया, जहां रात में एक जगह जबरन रोककर दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात छेड़ी तो आरोपी आनाकानी करने लगा और अपने पद व ऊंची पहुंच का हवाला देकर धमकाने पर उतारू हो गया।

तब थाने पहुंची पीड़िता

इस बात से परेशान पीड़िता ने अगले दिन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बीएनएस की धारा 64(2)(एफ), 64(2)(एम), 87 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी अवध राज लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे गुरुवार शाम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Created On :   20 March 2026 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story