Satna News: मैहर मंदिर में 19 से 27 मार्च तक वीआईपी दर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित किए गए

मैहर मंदिर में 19 से 27 मार्च तक वीआईपी दर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित किए गए
मैहर मेला के लिए कलेक्टर रानी बाटड ने 16 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

डिजिटल डेस्क,सतना। चैत्र नवरात्र मेला पर मैहर मंदिर में 19 से 27 मार्च तक वीआईपी दर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित किए गए हैं। उक्त आदेश मां शारदा प्रबंध समिति की प्रशासक और एसडीएम दिव्या पटेल ने जारी कर सभी भक्तों से सुचारू व्यवस्था बनाने में सहयोग का आग्रह किया है।

16 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात

मैहर मेला के लिए कलेक्टर रानी बाटड ने 16 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनमें अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह, नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह, तहसीलदार अनामिका सिंह, तहसीलदार रामदेव साकेत, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी, नायब तहसीलदार लालमणि सतनामी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विद्याचरण तिवारी, नायब तहसीलदार ललित धार्वे, कृषि विस्तार अधिकारी रितेश बागरी, नायब तहसीलदार अनिल सिंह, नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत, नायब तहसीलदार रामप्रकाश पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी रामनगर शिवप्रकाश मिश्रा, नायब तहसीलदार संजीव कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार साधना सिंह शामिल हैं। वहीं रिजर्व में उप संचालक पशु एवं डेयरी विभाग डॉ. प्रदीप द्विवेदी तथा परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अखिलेश दीपांकर तिवारी को रखा गया है।

Created On :   19 March 2026 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story