Satna News: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत
एनएच-30 पर कुसेड़ी के पास हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क,सतना। अमदरा थाना अंतर्गत गोरइया कला के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने शव लेकर थाने का घेराव कर दिया और फैक्ट्री प्रबंधन से आर्थिक सहायता प्राप्त होने के बाद ही हटे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश पुत्र रामखेलावन पटेल 39 वर्ष, निवासी गोरइया कला, बीते काफी समय से भरौली स्थित सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था।

हमेशा की तरह बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे मुकेश ड्यूटी के लिए बाइक पर निकला, लेकिन गांव से एक किलोमीटर दूर कुसेड़ी के पास पहुंचते ही ओवर ब्रिज के पास कोई तेज रफ्तार वाहन बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

दुर्घटना की खबर लगते ही पीड़ित को उपचार के लिए हाइवे एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

परिजन समेत ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

जैसे ही हादसे में युवक के मृत होने की खबर परिजन और ग्रामीणों को मिली तो सभी लोग पहले हॉस्पिटल और फिर थाने पहुंचकर आरोपी वाहन समेत चालक को पकडऩे की मांग करने लगे। इसके साथ ही हाइवे पर लगातार ओवर लोड भारी वाहनों के आवागमन को रोकने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए नारेबाजी शुरू कर दी।

ऐसे में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन से चर्चा कर 11 लाख का चेक प्रदान कराया, तब जाकर दो घंटे बाद धरना खत्म हुआ और पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन शव लेकर गांव लौट गए।

Created On :   19 March 2026 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story