Satna News: कचरा फेंकने के विवाद पर महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

कचरा फेंकने के विवाद पर महिला से मारपीट, वीडियो वायरल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पौराणिक टोला में कचरा फेंकने के विवाद पर युवक ने महिला से गाली-गलौज और मारपीट कर दी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Satna News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पौराणिक टोला में कचरा फेंकने के विवाद पर युवक ने महिला से गाली-गलौज और मारपीट कर दी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 16 मार्च की सुबह तकरीबन 7 बजे श्वेता जैन पति अतुल खरे 35 वर्ष, जब घर के बाहर कचरा फेंकने जा रहीं थीं, तभी आरोपी शुभांशू द्विवेदी ने गाली-गलौज करते हुए डंडा लेकर मारपीट कर दी। इस दौरान हल्ला-गुहार होने पर जब परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी धमकी देकर चला गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296(ए), 115(४) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।



Created On :   19 March 2026 3:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story