Satna News: कार ने बाइक को मारी ठोकर, 2 युवक घायल

कार ने बाइक को मारी ठोकर, 2 युवक घायल
कोलगवां थाना अंतर्गत बिरला रोड पर तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रवि शुक्ला 29 वर्ष, निवासी बदखर, अपने दोस्त रंजीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड से घर जा रहे थे।

Satna News: कोलगवां थाना अंतर्गत बिरला रोड पर तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रवि शुक्ला 29 वर्ष, निवासी बदखर, अपने दोस्त रंजीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड से घर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर को तकरीबन ढाई बजे जैसे ही दोनों लोग कंवर नगर मोड़ के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत काफी दूर तक घिसट गए, दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया, तो वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को सहारा देते हुए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद पीडि़तों ने थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है।


Created On :   19 March 2026 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story