Satna News: बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो वायरल, कांस्टेबल ने भरा जुर्माना

बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो वायरल, कांस्टेबल ने भरा जुर्माना
भविष्य में कोई भी टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट लगाने का संकल्प भी लिया।

डिजिटल डेस्क,सतना। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद वर्दी में बिना हेलमेट बाइक चलाने और वीडियो वायरल होने के बाद निशाने पर आए सिटी कोतवाली के आरक्षक रविराज सिंह बनाफर ने बुधवार शाम को यातायात थाने पहुंचकर चालान कटवा कर जुर्माना भरा।

इसी के साथ उन्होंने भविष्य में कोई भी टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट लगाने का संकल्प भी लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस मुख्यालय से सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फोर-व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट और टू-व्हीलर पर हेलमेट लगाने के निर्देश दिए गए थे।

Created On :   19 March 2026 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story