- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चार सगे भाइयों ने युवक पर धारदार...
Satna News: चार सगे भाइयों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला

डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली क्षेत्र के खूंथी मोहल्ले में 4 सगे भाइयों ने युवक पर बका और लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इरशाद पुत्र आजाद खान 22 वर्ष, निवासी मस्जिद के पीछे खूंथी, अपने घर से बुधवार दोपहर को नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहा था, तभी आरोपी फैयाज, नवाज, सरताज और नौशाद ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पीठ और कमर पर गंभीर चोट आ गई।
परिजन ने किया बीच-बचाव
हल्ला-गुहार होने पर युवक के परिजन बीच-बचाव के लिए दौड़े तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले, जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के साथ थाने में सूचना दी गई, तो पुलिस कायमी कर जांच में जुट गई।
घायल युवक के मुताबिक चारों भाई पिछले 3-4 दिन से किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। इसी के चलते एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, मगर तब लोगों के मौजूद होने के कारण विवाद आगे नहीं बढ़ा था।
Created On :   19 March 2026 1:49 PM IST












