Satna News: छात्रा से हड़पी ज्वैलरी पर दंपति के नाम से आरोपी ने उठाया था गोल्ड लोन, रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, अब भी 5 की तलाश

छात्रा से हड़पी ज्वैलरी पर दंपति के नाम से आरोपी ने उठाया था गोल्ड लोन, रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, अब भी 5 की तलाश
नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोपी शिवाय उर्फ शिवचरण रघुवंशी 25 वर्ष, निवासी मऊगंज, को 6 दिन की रिमांड के बाद अमरपाटन पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मास्टरमाइंड के तीन साथी अब भी फरार हैं, तो वहीं जांच-पड़ताल से 2 आरोपी और बढ़ गए हैं।

Satna News: नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोपी शिवाय उर्फ शिवचरण रघुवंशी 25 वर्ष, निवासी मऊगंज, को 6 दिन की रिमांड के बाद अमरपाटन पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मास्टरमाइंड के तीन साथी अब भी फरार हैं, तो वहीं जांच-पड़ताल से 2 आरोपी और बढ़ गए हैं। टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि आरोपी शिवाय ने पीड़िता से सोने-चांदी के जो आभूषण हासिल किए थे, उन्हें अपने होटल में काम करने वाली महिला और उसके पति बृजेन्द्र के नाम पर एक फाइनेंस बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन हासिल किया था। पूछताछ में जब उसने यह खुलासा किया तो फौरन एक टीम को दंपति की तलाश में भेजा गया, मगर दोनों के फोन बंद मिले, तो घर पर ताला लटक रहा था। माना जा रहा है कि मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही दंपति फरार हो गए। हालांकि पुलिस टीम ने फाइनेंस बैंक में संपर्क कर लोन लिए जाने की तस्दीक कर ली है। इस सनसनीखेज वारदात में कथित होटल कारोबारी के तीन साथी भी फरार चल रहे हैं।

क्या है मामला -

गौरतलब है कि आरोपी शिवाय रघुवंशी ने योजनाबद्ध तरीके से 12वीं की छात्रा की मां के इंस्टाग्राम पर लगातार मैसेज भेजकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर मिलने के बहाने नशीला जूस पिलाकर रीवा के अपने होटल में ले गया, जहां डरा-धमका कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने लाखों रुपए मांगे, जिस पर पीडि़ता ने किसी तरह 4-5 लाख के गहने घर से चोरी कर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान आरोपी ने दोबारा उसे नशीली चीज खिलाकर होटल के कमरे में तीन दोस्तों के साथ फिर से अश्लील हरकत कर वीडियो बनाते हुए डराया-धमकाया, तो फोन भी छीन लिया, जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब जाकर मार्च के पहले सप्ताह में मामला पुलिस के संज्ञान में आया।


Created On :   19 March 2026 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story