Satna News: ट्रेन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत, पर्स से मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त

ट्रेन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत, पर्स से मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त
कटनी-सतना रेलखंड पर नजीराबाद के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जीआरपी ने बताया कि सोमवार रात को तकरीबन 9 बजे अज्ञात व्यक्ति नजीराबाद आउटर पर ट्रेन के सामने आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Satna News: कटनी-सतना रेलखंड पर नजीराबाद के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जीआरपी ने बताया कि सोमवार रात को तकरीबन 9 बजे अज्ञात व्यक्ति नजीराबाद आउटर पर ट्रेन के सामने आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह खबर लगने पर जीआरपी और आरपीएफ का अमला जांच-पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचा, तो पटरी पर लाश पड़ी मिली। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पर्स हाथ लगा, जिसमें परिचय पत्र समेत कई दस्तावेज रखे थे, जिससे मृतक की शिनाख्त सुनील मिश्रा पुत्र गोकुल प्रसाद 54 वर्ष, निवासी धवारी गली नंबर-2-सिटी कोतवाली, के रूप में करते हुए परिजन को सूचित किया गया। घर वालों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सुनील मैहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, वह कुछ समय से अस्वस्थ भी चल रहे थे। पहचान होने के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजन को सौंप दिया।


Created On :   19 March 2026 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story