- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोहन्द्रा चौकी के ग्राम पड़वार में...
Panna News: मोहन्द्रा चौकी के ग्राम पड़वार में हुये अंधे हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा

Panna News: जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मोहन्द्रा में दिनांक १४ मार्च २०२६ को ग्राम पडवार में हुई 30 वर्षीय महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक १४ मार्च २०२६ को फरियादी दयाराम साहू निवासी ग्राम पडवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि मेरी पत्नि नीता साहू घर के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी है जिसके सिर, माथे एवं होठ पर गहरी चोटो के निशान है पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुँचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर फरियादी की पत्नि को मृत अवस्था में पाये जाने पर मामले में मर्ग कायम किया जाकर जाँच में लिया गया। चौकी प्रभारी मोहन्द्रा उपनिरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मामले की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर तत्काल, स्पष्ट एवं विधिअनुरूप कार्यवाही हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
यह भी पढ़े -अजयगढ़-पन्ना-दमोह रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
उक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मोहन्द्रा उपनिरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन एकत्रित किये गये साथ ही मौके पर एफ एस एल एवं डॉग स्कावड टीम द्वारा पहुँचकर घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया जाकर पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई। पीएम रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु लगातार प्रयास किये गये एवं घटना स्थल के आसपास रहने वाले एवं मृतिका के परिजनों ंके कथन लिये गये। मामले के संबंध में पुलिस टीम द्वारा संदेही को चिन्हित किया जाकर अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मृतिका की सास को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिसके द्वारा आपसी कहासुनी में विवाद बढ़ जाने से मृतिका को कुदाली मारकर हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार किया जाकर आरोपिया के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुदाली को जब्त किया जाकर आरोपिया को न्यायालय पेश किया गया है।
यह रहे कार्यवाही में शामिल
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र गायकवाड, चौकी प्रभारी मोहन्द्रा उपनिरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक ईदुल बक्स, रवि पाठक, सर्वेन्द्र कुमार, महिला आरक्षक अंशिका ठाकुर, सैनिक चन्द्रकिशोर बागरी, आरक्षक चालक अखिल शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   19 March 2026 2:18 PM IST













