Panna News: मंडी के पास हनुमान मंदिर के पास लगा विद्युत ट्रांसफारमर, खतरों का अंदेशा

मंडी के पास हनुमान मंदिर के पास लगा विद्युत ट्रांसफारमर, खतरों का अंदेशा
अजयगढ बस स्टैण्ड से बरियारपुर रोड गल्ला मंडी के पास हनुमान मन्दिर के बगल से लगे विद्युत ट्रांसफामर से आने-जाने वाले लोगों व मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए यह खतरा की घण्टी साबित हो रहा है।

Panna News: अजयगढ बस स्टैण्ड से बरियारपुर रोड गल्ला मंडी के पास हनुमान मन्दिर के बगल से लगे विद्युत ट्रांसफामर से आने-जाने वाले लोगों व मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए यह खतरा की घण्टी साबित हो रहा है। ट्रांसफामर से निकले तार नीेचे तक बंधे हुये हैं जो जमीन से 4 से 5 फिट की ऊंचाई पर जिसमें कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है। साथ ही यहां मंडी होने के कारण लोगों की काफी आवाजाही होती है। गुरूवार के दिन बाजार भी लगता है साथ ही बाजू में मध्यांचल ग्रामीण बैंक है इस वजह से वहां पर लोगों की भीड बनी रहती है प्रशासन को इस ओर तत्कल ध्यान देना चाहिए। विद्युत विभाग अजयगढ के कनिष्ठ अभियन्ता का ध्यान तत्काल इस ओर आपेक्षित है।


Created On :   19 March 2026 2:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story