Panna News: खेत की तारबाडी पर मिली बुजुर्ग किसान की लाश, मामला संदिग्ध

खेत की तारबाडी पर मिली बुजुर्ग किसान की लाश, मामला संदिग्ध
सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया-अमानगंज मार्ग स्थित चंडीमाता मंदिर के पास बुधवार को एक खेत की तारबाडी पर पडी एक ७० वर्षीय बुजुर्ग की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी कृषक रेबा पटेल के रूप में हुई है।

Panna News: सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया-अमानगंज मार्ग स्थित चंडीमाता मंदिर के पास बुधवार को एक खेत की तारबाडी पर पडी एक ७० वर्षीय बुजुर्ग की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी कृषक रेबा पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार की १७ मार्च की देर शाम वह घर से निकल गए थे लेेकिन वापिस नही लौटे जिनकी तलाश कर रह रहे थे और आज दूसरे दिन बुधवार की सुबह उनका शव खेत की तारबाडी में लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिमरिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे तथा आवश्यक जांच कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बुजुर्ग किसान की मौत किन परिस्थितियों और कारणो के चलते हुई है यह अभी स्पष्ट नही है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।


Created On :   19 March 2026 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story