- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कार की टक्कर से बाइक के परखच्चे...
Panna News: कार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Panna News: गुनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया चौराहा के समीप एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक कृष्ण कुमार कुशवाहा उम्र १९ वर्ष तथा ओम प्रकाश कुशवाहा उम्र २१ वर्ष दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़े ही दोनो युवक सडक़ पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर १०८ एम्बूलेंस से पायलट नरेन्द्र कुमार चौधरी और ईएमटी प्रवीण नामदेव मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। गुनौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनों युवकों को चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात कार के चालक का पता लगाया जा रहा है।
Created On :   19 March 2026 2:46 PM IST













