- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नववर्ष अभिनंदन समारोह 19 मार्च को,...
Panna News: नववर्ष अभिनंदन समारोह 19 मार्च को, श्री प्राणनाथ मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

Panna News: नगर में नववर्ष के अवसर पर धार्मिक आस्था एवं उल्लास का वातावरण निर्मित होने जा रहा है। श्री विजय अभिनंदन बुद्ध की शाखा द्वारा नव वर्ष अभिनंदन समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट पांच पदमावती धाम पन्ना के तत्वावधान में सम्पन्न होगा। आयोजन के अंतर्गत प्रात:काल विशेष पूजा-अर्चना, मंगल पाठ आरती एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक प्रवचन भी रखे गए हैं जिनमें आध्यात्मिक जीवन और नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। श्री प्राणनाथ चौक पर ध्वजारोहण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रतिवर्ष की तरह आयोजित होगा रात्रि ०8 बजे से बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री प्राणनाथ जी मंदिर में आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप विक्रम संवत 1735 सन1678 ईसवी का देवभूमि हरिद्वार में आयोजित पवित्र कुंभ मेला के दौरान महामति श्री प्राणनाथ जी का पदार्पण हुआ और चारों संप्रदायों, दसनाम सन्यासियों, षटदर्शनियों सहित विभिन्न धर्माचार्य से शास्त्रार्थ में विजय प्राप्त हुई। महामति श्री प्राणनाथ जी द्वारा अपौरुषेय महेश्वर तंत्र में पूर्व से उल्लेखित निजानंद संप्रदाय पद्धति की व्याख्या की गई। महामती श्री प्राणनाथ जी ने विक्र्रम संवत 1740 में पन्ना पधार कर श्री पंच पदमावती पुरी धाम मुक्ति पीठ की स्थापना की। आयोजन समिति के अनुसार नव वर्ष अभिनंदन समारोह का मुख्य उद्देश्य इसी आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना तथा समाज में सदभाव, संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।
यह भी पढ़े -कुशवाहा समाज के होली मिलन में भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा का शाल.श्रीफल से सम्मान
Created On :   19 March 2026 2:13 PM IST













