Panna News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पन्ना पुलिस विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माधव पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Panna News: पन्ना पुलिस विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माधव पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों तथा उनसे संघर्ष करने की उनकी शक्ति एवं क्षमता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में प्रमुख रूप से पूजा साहू, प्रीति सेन, भारती कोरी, प्रिंसी पटेल, भूमि खरे एवं केतकी कुशवाहा ने सराहनीय भूमिका निभाई। साथ ही अन्य छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को जागरूक करने के साथ-साथ समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान एवं यातायात अधिकारी नीलम लक्षकार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम शेरिन फेलिक्स गु्रप टीम लीडर, माधव गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही जिसने समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ किया।


Created On :   19 March 2026 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story