- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अज्ञात कारणों के चलते किसान के घर...
Panna News: अज्ञात कारणों के चलते किसान के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

Panna News: मोहन्द्रा के टिकुरी में बुधवार दोपहर एक घर में अचानक आग भडक़ने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर का खाना खाने के बाद हेतराम पिता हलकुआ पटेल घर के बाहर बैठे थे तभी घर के पिछले हिस्से में अचानक आग धधकते देखी। आसपास मदद के लिए गुहार लगाई तब लोगों ने दौडक़र मदद की। लगभग घंटे भर की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर के कमरों में रखी 20 बोरी मसूर दाल, 10 बोरी चावल, तीन बोरी तुवर की दाल, दैनिक जरूरत के कपड़े, प्लास्टिक के बर्तन व इलाज के लिए रखी नगदी जलकर राख हो चुकी थी।
यह भी पढ़े -अजयगढ़-पन्ना-दमोह रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
पीडित हेतराम पटेल का कुछ दिनों पूर्व हादसे में पैर टूटने से वह चलने फिरने में असमर्थ है और उसके इलाज में लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं ऐसे में आग से हुए नुकसान की दो तरफा मार से वह गहरे सदमे में है। पीडि़त के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुमित तिवारी, मोहन्द्रा सरपंच अरूण चौरसिया व मोहन्द्रा चौकी का पुलिस बल भी पहुंचा तथा नुकसानी पंचनामा तैयार किया। तहसीलदार ने बताया कि पीडित को नियमानुसार शासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
यह भी पढ़े -श्रद्धा भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई माँ कर्मा देवी की जयंती, साहू समाज ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
Created On :   19 March 2026 2:05 PM IST












