- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर अज्ञात...
Satna News: मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

Satna News: ताला थाना क्षेत्र के धोबहट गांव में मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाए जाने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के साथ नई मूर्ति स्थापित कर हालात को काबू में कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को अज्ञात लोगों ने देवी मंदिर में रखी नंदी भगवान की मूर्ति समेत कई मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
यह बात पता चलते ही बजरंग दल के साथ स्थानीय लोग आक्रोशित होकर मुकुंदपुर चौकी पहुंच गए, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने फौरन जांच प्रारंभ कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी। मुखबिरों को सक्रिय करने के अलावा पुलिस बल को भी अलर्ट किया गया है। वहीं रविवार की सुबह ग्रामीण जनों की मौजूदगी में विधि-विधान से नई मूर्ति स्थापित कराई गई।
Created On :   17 Nov 2025 1:20 PM IST












