Satna News: प्रेमी की हत्या के आरोप में नए दोस्त के साथ जेल भेजी गई महिला

प्रेमी की हत्या के आरोप में नए दोस्त के साथ जेल भेजी गई महिला
पुलिस को गुमराह कर अपने ही गांव के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा दिया।

Satna News: युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला और उसके प्रेमी को रामपुर बाघेलान पुलिस ने रविवार सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस ने 5 दिन की जांच-पड़ताल के बाद शनिवार की शाम दोनों को हिरासत में लिया था।

ये थी घटना

गौरतलब है कि 11 नवंबर की रात को बृजेन्द्र सिंह पुत्र राजाभइया सिंह 32 वर्ष, निवासी उटक्करपुर, थाना कोलगवां, के सडक़ दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल ले गई मगर डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते रीवा रेफर कर दिया था, अगली सुबह युवक की सांसें थम गईं। तब पुलिस को सूचना देने वाली महिला रीता उर्फ झल्ली मल्लाह पति लवकुश मल्लाह 40 वर्ष और कृष्ण कुमार उर्फ धर्मू पुत्र लालबिहारी केवट 30 वर्ष, ने पुलिस को गुमराह कर अपने ही गांव के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की चोटों से मौत की बात सामने आई, तो जांच-पड़ताल में रीता से मृतक के पुराने प्रेम संबंधों का पता चला। ऐसे में महिला से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने प्रेम संबंध की बात स्वीकार करते हुए नए प्रेमी कृष्ण कुमार के साथ मिलकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। इसी आधार पर पुलिस ने फौरन कृष्ण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया था।

Created On :   17 Nov 2025 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story